युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Monday, March 18, 2024 - 21:23
Updated: 3 years ago
0
युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मृतक प्रशांत उर्फ गोलू

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेलवे लाइन पर हर्रई फाटक के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई। युवक की पहचान सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर के प्रशांत उर्फ गोलू त्रिवेदी पुत्र अवधेश त्रिवेदी के रूप में हुई। जनपद शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी प्रशांत उर्फ गोलू त्रिवेदी पुत्र अवधेश त्रिवेदी नशे का आदी था और रात्रि में अपने बाबा के पास सोया हुआ था। रात्रि में तकरीबन 3:00 बजे के आसपास उठकर वह रेलवे लाइन के किनारे चला गया। सुबह हर्रई रेलवे फाटक के पास उसका क्षत विक्षत शव पाया गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त करवाई तो युवक की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पिता का इकलौता अविवाहित पुत्र था। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया घटना आत्महत्या की है जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User