मेरठ में मुखिया गुर्जर और आकाश गुर्जर गिरफ्तार, बिना अनुमति गौरव यात्रा पर अड़े; क्षेत्र में तनाव

मुखिया गुर्जर ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी, जो कि प्रशासन ने नहीं दी। इसके बाद भी मुखिया गुर्जर यात्रा निकालने पर अड़े रहे। इसके अलावा भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Aug 26, 2025 - 15:05
 0  54
मेरठ में मुखिया गुर्जर और आकाश गुर्जर गिरफ्तार, बिना अनुमति गौरव यात्रा पर अड़े; क्षेत्र में तनाव

मेरठ (आरएनआई) सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर बिना अनुमति गुर्जर गौरव यात्रा निकालने पर अड़े पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर और आयोजक आकाश गुर्जर समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह से ही मवाना में और मेरठ शहर में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय व कमिश्नरी चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आकाश गुर्जर ने मवाना में बड़ा महादेव मंदिर से तहसील तिराहा तक मंगलवार को यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। मुखिया गुर्जर कमिश्नरी चौराहे से यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। विवाद की आशंका के चलते प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद गुर्जर समाज के लोग यात्रा निकालने पर अड़े थे। 

यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा था। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया था। खुफिया तंत्र भी सक्रिय था। आकाश गुर्जर की तलाश में पुलिस लगी थी। जबकि मुखिया गुर्जर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। 

पुलिस ने मंगलवार को मवाना से आकाश गुर्जर को उनके तीन-चार समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखिया गुर्जर धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चौधरी विश्वविद्यालय पर एकत्र कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.