मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Apr 6, 2026 - 10:54
Apr 6, 2026 - 10:55
 0  243
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

हाथरस (आरएनआई) जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में महिला बीट आरक्षी, एंटी रोमियो टीम और अन्य पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं।इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों, कस्बों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।इसके साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न की रोकथाम और ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल श्रम के विरुद्ध कानूनों की जानकारी भी दी जा रही है। छोटे बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया और किसी भी समस्या पर अभिभावकों या पुलिस को तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई।पुलिस टीम ने साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। साथ ही महिला एवं साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1930 के अलावा 1090, 181, 108, 1076, 112, 1098 और 102 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0