मांगों को लेकर सामाजिक चेतना मंच ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के अलावा पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

Thursday, September 18, 2025 - 20:59
Updated: 1 year ago
0
मांगों को लेकर सामाजिक चेतना मंच ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के अलावा पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार समेत अन्य मांगों को लेकर सामाजिक चेतना मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। 

गुरूवार को सामाजिक चेतना मंच के प्रांत संयोजक आरपी मौर्य एडवोकेट की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि हर विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। राहत देने के लिए रिटायर्ड सेना के लोगों के हर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता बनाकर भ्रष्टाचार की रोकथाम की जाए। मुकदमों के निस्तारण की न्यायालयों में समय अवधि निर्धारित किया जाना आवश्यक है और न्यायालय की कमी वरिष्ठ अधिवक्ता से आनरेरी न्यायालय बनाकर फैसला शीघ्र कराया जाए। पात्र अधिवक्ताओं को भी अधिवक्ता निधि के साथ-साथ अधिवक्ता कालोनी दी जाए। अंतर्राजातीय विवाह अधिनियम बनाकर उस पर बल देकर दंपति में एक को योग्यतानुसार नौकरी देने से पुरातन समाज में हिंदू समाज में चली आ रही ऊंच-नीच, छुआछूत का रोग दूर किया जाए। धर्मांतरण रोकने हेतु भगवान बुद्ध, महावीर, पं0 दयानन्द सरस्वती, संत रविदास, ज्योतिबा फुले, संत कबीर आदि की संस्थाओं को भी सरकारी धन से हर जिला व प्रांतों में महिमामंडित कराया जाए जिससे 60 फीसदी समाज के दलित, पिछड़े, आदिवासी आदि में सामाजिक चेतना बढ़ेगी इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। डा. अंबेडकर के नाम से शिक्षण संस्थान आबूनगर में जिला प्रशासन द्वारा खोलकर समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित कराने के बाद कथित अंबेडकर समाज के लोगों द्वारा करोड़ो रूपयों की कीमती भूमि के लालच में निर्माण न होने देने पर जिलाधिकारी से जांच कराकर निर्माण कराने व व्यवधान डालने वाले लोगों को जेल भेजने का आदेश दिया जाए। इस मौके पर अरूण कुमार रावत एडवोकेट, प्रियंका एडवोकेट, अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट, अजीत सिंह एडवोकेट, शोभित दुबे एडवोकेट, अरविन्द सिंह एडवोकेट, राम कैथल एडवोकेट, प्रियंका रावत एडवोकेट, समरजीत सिंह पटेल एडवोकेट, ़नफीस अहमद, दुर्गेश द्विवेदी, अंकित दीक्षित एडवोकेट, श्यामलाल पाल, धीरेन्द्र बहादुर पासवान, अतुल दीक्षित एडवोकेट, संदीप कुमार पासवान एडवोकेट, सोनू सोनी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User