महिला आयोग की अध्यक्ष हुई पत्रकारों से रूबरू, महिलाओं के मामले पत्रकारों के द्वारा उठाए गए करवाई होगी : डॉक्टर बबीता सिंह चौहान

Thursday, May 8, 2025 - 22:18
Updated: 1 year ago
0
महिला आयोग की अध्यक्ष हुई पत्रकारों से रूबरू, महिलाओं के मामले पत्रकारों के द्वारा उठाए गए करवाई होगी : डॉक्टर बबीता सिंह चौहान

मथुरा (आरएनआई) डॉ० बबीता सिंह चौहान, मा० अध्यक्षा उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा लो०नि०वि० के सभाकक्ष में पत्रकार बन्धुओं से महिलाओं संबंधी मुद्दों पर संवाद किया गया। संवाद के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मथुरा के नौहझील बाजना एरिया में ईंट भटटों के मालिकों तथा इन्डस्ट्रिीयल एरिया में संचालित कारखानों में महिलाओं से निर्धारित कार्यावधि से अधिक समय तक कार्य लिये जाने तथा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न किये जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही अवगत कराया गया कि उक्त महिलाओं का श्रम विभाग के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो रहा है। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा पीड़ित महिलाओं की थानों में सुनवाई न होने तथा थाने पर उत्पीड़न के कारण समझौते का दबाव बनाये जाने की बात कही गयी।  अध्यक्षा के द्वारा उक्त के संबंध में कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। कुछ मीडिया बंधुओं के द्वारा महावन क्षेत्र में चिंताहरण महादेव मंदिर के पास मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के लिए संचालित एक आश्रय गृह में भारी अनियमितताओं की जानकारी दी गयी।

 अध्यक्षा उ०प्र० राज्य महिला आयोग के द्वारा तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मथुरा को उक्त आश्रय सदन का निरीक्षण कर आयोग को आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User