महाराष्ट्र मराठा मण्डल सदर बाजार शाहजहाॅपुर की बैठक रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में सम्पन्न

Monday, September 18, 2023 - 16:41
Updated: 3 years ago
0
महाराष्ट्र मराठा मण्डल सदर बाजार शाहजहाॅपुर की बैठक रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में सम्पन्न

शाहजहाॅपुर। (आरएनआई) महाराष्ट्र मराठा मण्डल सदर बाजार शाहजहाॅपुर की बैठक रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी वाग में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक सुदामा शिंदे ने की। 
बैठक में समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के उपरान्त समिति के संयोजक नीरज बाजपेई ने अपने सम्बोधन में सभी को आश्स्वत करते हुए कहा कि इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव वृहद स्तर पर पूर्व की भाॅति  मनाया जायेग।                                      
श्री बाजपेई ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति लाने की जिम्मेदारी अनिल कदम एवं हर्षित गुप्ता को दी है। क्योंकि भगवान गणेश जी की मूर्ति पूर्व की भाॅति महाराष्ट्र से मंगायी जाती है। उन्होने बताया कि दिनांक 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को आचार्य हरिकेश शुक्ला द्वारा पूजन आदि कराकर सांय 6ः00 बजे से डाॅ0 जयनारायण वाली गली में स्थित हर्षित गुप्ता की धार्मिक दुकान बहादुरगंज से प्रारम्भ होकर सदर बाजार सदर थाने के सामने से होकर खिरनी वाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में रात्रि 8ः00 बजें स्थापित की जायेगी तदुपरान्त आचार्य द्वारा स्थापना पूजन आरती उपरान्त प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। 9 दिन तक चलने वाला श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन दोनो समय आरती पूजन प्रसाद वितरण की व्यवस्था समिति द्वारा की गयी है। 

इस वर्ष गणेश महोत्सव आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम जिसमें मुख्य रूप से 20 21 22 सितंबर को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा भगवान गणेश की आर्ट पेपर पर मूर्ति बनाना एवं 23 सितंबर को सुंदरकांड का पाठ 24 सितंबर को भगवान गणेश जी का जागरण 25 सितंबर को भगवान गणेश जी का महिला संगीत एवं 26 सितंबर को हवन पूजन उपरांत दोपहर 12:00 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण प्रभु इच्छा तक 27 सितंबर को धर्मशाला में सिंदूरोउत्सव उपरांत 4:00 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शाम 7:00 बजे गर्रा घाट पर विसर्जित की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सुदामा शिंदे अनिल कदम हर्षित गुप्ता अर्जुन सूर्यवंशी आदि  सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User