मध्य प्रदेश: बड़वानी में CM मोहन यादव बोले, अब सऊदी अरब में भी बनेगा मंदिर

बड़वानी जिले में रविवार को प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। सामाजिक समरसता के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बच्चा बच्चा नरेंद्र मोदी बन गया है, साथ ही अयोध्या में भगवान राम के बने भव्य मंदिर को बीजेपी की उपलब्धि बताया तो वहीं सऊदी अरब में भी हिंदू भाई बहनों के लिए मंदिर बनाए जाने की बात कही।

Sunday, March 24, 2024 - 18:41
Updated: 3 years ago
0
मध्य प्रदेश: बड़वानी में CM मोहन यादव बोले, अब सऊदी अरब में भी बनेगा मंदिर

बड़वानी (आरएनआई) बड़वानी नगर में रविवार को सीएम मोहन यादव ने मंच से सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि वे लोग सवा सौ साल पुरानी पार्टी चला रहे हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे, तो ऐसे में विभाग तो कार्रवाई करेगा ही। वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए डॉ यादव ने कहा कि चौकीदार ने इसीलिए कहा था कि खाऊंगा भी नहीं और खाने भी नहीं दूंगा। अब बच्चा बच्चा नरेंद्र मोदी हो गया है और हर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी बन गया है और मोदीजी छुट्टी नहीं लेते, इसलिए अब कोई कार्यकर्ता भी छुट्टी नहीं लेंगे। 

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम यादव ने कहा कि मोदीजी के हाथ में सब असंभव काम आते हैं, जिसको वो संभव करके दिखाते हैं। वहीं कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में वर्षों तक ऐसी पार्टी ने राज किया जिसने हिंदू और मुस्लिम को लड़ाया। राम मंदिर बनेगा तो हिंदू मुस्लिम लड़ेंगे। धारा 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेगी। ऐसा भ्रम फैलाया, लेकिन अब कश्मीर इतना अच्छा हो गया की पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी कह रहे है कि हमें भारत में शामिल कर लो। 

सीएम यादव ने मंच से कहा कि अटल जी पाकिस्तान से मित्रता करने बस में बैठकर गए थे, लेकिन उन्हें धोखा मिला। जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान टेढ़ा काम करता है, तो उसे सीधा करने का काम भी मोदी जी करते है। राम मंदिर के शिलान्यास से लेकर भव्य उद्घाटन में पूरा देश एकजुट हो गया है। अब सऊदी अरब के राजा ने कहा है कि हमारे संबंध हमेशा अच्छे रहने चाहिए, हिंदू भाई बहन यहां भी रहते हैं, इसलिए यहां भी मंदिर बनाना चाहिए।

मनावर के समीप श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में ब्रह्मलीन संत 1008 गजानंद जी महाराज के जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सम्मिलित हुए। बड़वानी से मनावर पहुंचने पर जगह जगह मुख्यमंत्री डॉ यादव का जनता ने स्वागत किया। इस बीच उन्होंने एक दुकान पर जाकर स्वयं चाय भी बनाई। मनावर से बालीपुर आश्रम पहुंचने के बाद मोहन यादव ने ब्रह्मलीन संत 1008 गजानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर प्रतिमा के दर्शन किए एवं संत श्री योगेश जी महाराज एवं संत श्री सुधाकर जी महाराज के साथ भगवान का दर्शन व अभिषेक किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User