मथुरा के वकीलों की समस्या पहुंची सीएम के द्वार, किशन सिंह पूर्व वार अध्यक्ष ने की योगी से वार्ता

Sunday, May 18, 2025 - 18:22
Updated: 1 year ago
0
मथुरा के वकीलों की समस्या पहुंची सीएम के द्वार, किशन सिंह पूर्व वार अध्यक्ष ने की योगी से वार्ता

मथुरा (आरएनआई) जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष बार एसो. ठा. किशन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अधिवक्ता समूह एवं आम जनता की समस्याओं के निवारण का आग्रह किया है। ठाकुर किशन सिंह बार एसो. के पूर्व सचिव अरविंद सिंह एवं विधि प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक ठा. मुकेश कुमार सिंह के साथ बीते दिन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार, मोटर साइकिल सड़क पर खडी कराने की वजह कलैक्ट्रेट परिसर में खाली पडी जमीन पर मल्टी लेबल पार्किंग (बहुमन्जिला) बनवा कर उसमे खड़ी होने से बहुत सुविधा होगी । अधिवक्ताओ के नये चैम्बर तथा भूमि अधिग्रहण कराकर अधिवक्ता कालौनी की स्थापना कचहरी परिसर से दो किमी दूरी पर किराये के भवन में चल रही एमएसीटी कोर्ट को कचहरी परिसर पर ही स्थापित कराने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा एंव वृद्ध अधिवक्ताओ को 20 हजार रू. प्रतिमाह पैंशन योजना का लाभ दिया जाए । कलैक्ट्रेट व दीवानी न्यायालयो के बीच जा रही मुख्य सडक पर आम जनता व अधिवक्ताओ के निकलने के लिये अण्डर ग्राउन्ड पास (सब वे) बनना चाहिए । मुख्यमंत्री ने जनपद के अधिकारियों से वार्ता कर उक्त मांगो पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User