मतदाता जागरूकता अभियान रेलवे स्टेशन पर चलाया गया

Tuesday, April 2, 2024 - 17:30
Updated: 3 years ago
0
मतदाता जागरूकता अभियान रेलवे स्टेशन पर चलाया गया

जौनपुर ।जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ के नेतृत्व में चल रहे स्वीप अभियान के अन्तर्गत आज रेलवे स्टेशन पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वीप टीम द्वारा जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म पर पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें मतदान के महत्व के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
               लोगों को संकल्प दिलाया गया कि वे जहाँ भी रहेंगे मतदान तिथि 25 मई को जौनपुर आकर परिवार के साथ लोकतंत्र का महापर्व मनाते हुए अपना बहुमूल्य वोट ज़रुर करेंगे।
                इस अभियान में लोगों का भरपूर सहयोग मिला और शत प्रतिशत मतदान करने और एक दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करने का  वादा भी किया।
                  इस मौके पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि अपने मत का प्रयोग कर देश को एक सशक्त और मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग देश को देने के लिए महिलाओं व पुरुषों विशेषकर युवाओं कों प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे में यह ज्ञात हुआ है कि जनपद में पिछले चुनावो में मतदान प्रतिशत कम होने का मुख्य कारण यहाँ के अधिकांश मतदाताओ का रोज़ी रोटी के सिलसिले व शिक्षा एवं अन्य कारणों से बाहर बड़े शहरों में निवास करना पाया गया इसलिए रेलवे स्टेशन पर आकर यहाँ से बाहर जा रहे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे मतदान तिथि को वापस आकर अपना मतदान अवश्य करें। उन्होने यहाँ के मतदाता जो दूसरे शहरों में रह रहे हैं उनसे भी अपील किया है कि वोट देना आपकी जिम्मेदारी व कर्तव्य है इसलिए 25 मई को अपने मतदान केंद्र पर आकर मतदान कर अपना फर्ज़ निभाये। जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो।
             इस कार्यक्रम में लायन्स क्लब जौनपुर का सहयोग रहा। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक, डा मदन मोहन वर्मा, राम कुमार,मदन गोपाल, लखन श्रीवास्तव, कविता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष यात्रीगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User