मंदिर में जाने के पाँच मिनट बाद ही 16,000 रुपए के जूते चोरी, गुस्साए इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

Nov 16, 2025 - 11:24
 0  216
मंदिर में जाने के पाँच मिनट बाद ही 16,000 रुपए के जूते चोरी, गुस्साए इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

बंगलूरू (आरएनआई)। बंगलूरू के बनशंकरी गणेश मंदिर में दर्शन करने गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ब्रांडेड जूते मात्र पाँच मिनट के भीतर चोरी हो गए। जूतों की कीमत लगभग 16,000 रुपए बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स नंगे पांव भक्त बनकर आता और जूते उठाकर ले जाता दिखाई दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना बनशंकरी स्टेज स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर की है। शिकायतकर्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि वह शाम लगभग 7:20 बजे मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपने जूते मंदिर के बाहर रखकर पूजा के लिए अंदर प्रवेश किया। जब वह लगभग पाँच मिनट बाद बाहर लौटे, तो देखा कि उनके जूते गायब थे।

इंजीनियर ने बताया कि मंदिर के पुजारी और कई अन्य भक्तों ने उन्हें बताया कि यहाँ जूते चोरी की घटनाएँ आम हैं। पुजारी के अपने जूते भी दो बार चोरी हो चुके हैं। कई भक्त अपनी जूतों के चोरी होने की शिकायत आपस में तो करते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराते।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कहा कि उन्होंने इस घटना को हल्के में नहीं लेने का फैसला किया और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि यदि छोटी चोरी को नजरअंदाज किया जाएगा, तो चोरों का हौसला और बढ़ेगा। इसलिए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

पहले पकड़े गए चोरों का खुलासा
पुलिस के अनुसार, ऐसे मामलों में पहले पकड़े गए जूते चोरों ने स्वीकार किया था कि वे चोरी किए गए जूते 20 से 50 रुपए में बेच देते हैं और उस पैसे से शराब खरीदते हैं। पुलिस इस घटना से जुड़े संदिग्धों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.