भोपाल को मिली निशातपुरा रेलवे स्टेशन की सौगात, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मालवा एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
आज भोपाल के विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव प्रारम्भ हुआ है। इस अवसर पर पहली ट्रेन मालवा एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और रेलवे स्टेशन की सौगात मिली है। जिसमें भोपाल जंक्शन, संत हिरदाराम नगर और रानी कमलापति के साथ निशातपुरा भी शामिल हो गया है।
₹14 करोड़ की लागत से विकसित इस स्टेशन की सौगात से नई दिल्ली से उज्जैन-इंदौर की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों की सुविधाओं के साथ व्यापार, उद्योग और आवागमन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

प्रदेश में रेलवे अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। भोपाल के पास ट्रेन के आधुनिक कोच तैयार किए जाएंगे। देश के साथ ही मध्यप्रदेश भी बदल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)