भारी बारिश में राष्ट्रपति मुर्मू का वीर जवानों को सलामी
भारी बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जहां CDS और तीनों सेना प्रमुख उपस्थित थे।
नई दिल्ली (आरएनआई) भारी बारिश के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उनके साथ मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कई बातों का जिक्र किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संदेश देते हुए कहा कि 'हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस, सभी भारतीय उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। ये दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं। हमारे लिए, हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि है।' उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की तारीख, हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है। औपनिवेशिक शासन की लंबी अवधि के दौरान देशवासियों की अनेक पीढ़ियों ने यह सपना देखा था कि एक दिन देश स्वाधीन होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



