भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दुष्प्रचार कर रही है भाजपा: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को 109 दिन हो गये हैं और इसमें जुट रही भीड़ देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है इसलिए वह इस यात्रा को तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दुष्प्रचारित कर रहे हैं।

Monday, December 26, 2022 - 20:15
0
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दुष्प्रचार कर रही है भाजपा: कांग्रेस
कांग्रेस

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को 109 दिन हो गये हैं और इसमें जुट रही भीड़ देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है इसलिए वह इस यात्रा को तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दुष्प्रचारित कर रहे हैं।

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस झूठ को भाजपा नेताओं एवं उसके आईटी सेल के साथ ही कुछ चैनल भी प्रचारित कर रहे थे। भाजपा लगातार झूठ बोल रही है और उसके इस प्रायोजित झूठ को देश के कुछ समाचार चैनल भी प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के नौ झूठ गिनाए और कहा कि भाजपा के हर झूठ की पोल खुली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले झूठ में कहा कि यात्रा में पांच सितारा कंटेनर हैं, लेकिन यदि इसकी सच्चाई जाननी है तो भाजपा नेताओं को इसमें रहना चाहिए। दूसरा झूठ यह था कि कन्याकुमारी में राहुल गांधी स्वामी विवेकानंद स्मारक पर नहीं गये जबकि इसके वीडियो भी उपलब्ध है।

उनका कहना था कि तीसरा झूठ था कि राहुल प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते है और भाषण नहीं देते हैं जबकि वह आठ बार यात्रा के दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर चुके हैं। वह बिना टेलीप्रोम्पटर के भाषण देते हैं। चौथा झूठ था कि दक्षिण भारत में राहुल सिर्फ चर्च में गये थे, लेकिन श्री गांधी ने सभी धर्मों के पवित्र स्थलों पर गये। उन्होंने श्रीनाराण मठ, चामुंडेश्वरी देवी, राघवेंद्रस्वामी मंदिर, सचखंड,ओंकारेश्वर तथा महाकलेश्वर जैसे कई तीर्थस्थलों में दर्शन किये।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा भाजपा सेल ने तोड मरोडकर पेश किया था और इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। नर्मदा तट पर उल्टी आरती की बात की गई है जो सबसे बड़ा झूठ था। सातवां झूठ यह था कि जिस लड़की पर पाकिस्तान का नारा लगाया था उससे राहुल गांधी मिले थे, लेकिन यह सही नहीं था। चाय पीने के एक वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया तथा जितेंद्र सिंह के राहुल गांधी के जूते के फीते बांधने को लेकर झूठ बोला गया।

प्रवक्ताओं ने सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि जब श्री गांधी पर बच्चों के इस्तेमाल की शिकायत की जाती है तो कांग्रेस को चुनाव आयोग में जाकर अपना पक्ष रखना पड़ा, लेकिन जब प्रधानमंत्री के बच्चों के इस्तेमाल की शिकायत की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खुफिया विभाग के दो अधिकारी कांग्रेस यात्रा के कंटेनर में चुपके से गये जब पूछा गया कि कहां गये थे तो जवाब मिला कि शौचालय का इस्तेमाल करने गये थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User