भारत चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेलेगा अभ्यास मैच, बीसीसीआई ने इस कारण लिया फैसला

भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Thursday, February 13, 2025 - 08:00
0
भारत चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेलेगा अभ्यास मैच, बीसीसीआई ने इस कारण लिया फैसला

नई दिल्ली (आरएनआई) इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं खेलेगी। इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में होगा। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। अभ्यास मैच 14 से 17 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। 

पाकिस्तान ने तीन शहीन्स (पाकिस्तान ए टीम) टीम की घोषणा की जो बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रहा था जो बुधवार को संपन्न हुई। भारतीय टीम को 15 फरवरी को दुबई पहुंचना है। अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश तीन अभ्यास मैच 14 और 17 फरवरी को खेलेंगे। अफगानिस्तान 16 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलेगा।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही पाकिस्तान में घरेलू टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। शादाब खान 14 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ शाहीन्स टीम की अगुआई करेंगे, जबकि 17 फरवरी को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में शाहीन्स टीम की कमान मुहम्मद हुरैरा के हाथ में होगी। दुबई में 17 फरवरी को ही बांग्लादेश के खिलाफ शाहीन्स टीम की कप्तानी मोहम्मद हारिस करेंगे। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच 16 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। सभी अभ्यास मैच दिन-रात्रि के होंगे।

भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User