भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का भाजपा से इस्तीफा

Thursday, August 31, 2023 - 11:54
Updated: 3 years ago
0
भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का भाजपा से इस्तीफा

शिवपुरी। (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के दो बार के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं।
वीरेन्द्र रघुवंशी ने शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखे इस्तीफे की काॅपी वितरित की।
इस्तीफे में उन्होंने लिखा है नवागत भाजपाईयों के कारण पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा का मूल कार्यकर्ता बहुत दुखी है।
शिवपुरी जिले में भ्रष्ट अफसरों की पदस्थापना कराकर उन्हें परेशान किया गया। वे साढे तीन वर्ष से घुटन महसूस कर रहे हैं।
कांग्रेस में जा सकते हैं
रघुवंशी शीघ ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार वे अगला चुनाव शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ लड़ सकते हैं
तीन अन्य विधायक भी छोडेंगे भाजपा
सूत्रों के अनुसार चार भाजपा विधायकों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की तैयारी की है। रघुवंशी पहले विधायक हैं। अभी तीन और भाजपा विधायक बोरिया बिस्तर बांधकर कांग्रेस में जाने को तैयार बैठे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User