भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया डोर टू डोर जन संपर्क

भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने घर-घर पहुंच लिया जनता का आशीर्वाद।

Nov 2, 2023 - 21:29
Nov 2, 2023 - 21:29
 0  459
भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया डोर टू डोर जन संपर्क

गुना, (आरएनआई) गुना विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुए 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताकर कमल खिलाने का किया आग्रह। श्री शाक्य ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की चर्चा की। 

भाजपा प्रत्याशी पन्नालाल शाक्य ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बजरंगगढ़ मंडल में जनसंपर्क के दौरान तिल्ली खेड़ा,चुराई, खुजा, रसूलपुर, रसूलपुर चक, गीत खोह, जैतपुर, छीपाबाड़ी, मल्लनपुर, बीसभूजा कालोनी, बजरंग गड़ में पहुंचकर सर्व समाज के बीच जनसंपर्क करते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान श्री शाक्य ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को झूठ बोलकर सरकार बनाई थी।

 हमारी भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया था जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और गरीब कल्याणकारी योजनाएं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकास का चुनाव है आप मुझे आशीर्वाद प्रदान करें मैं हमेशा आपके बीच रहकर विकास की बात करूंगा और कांग्रेस ने हमेशा वादा खिलाफी की 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस झूठ बोलकर चुनाव के मैदान में आई थी और एक भी युवा किसान का फायदा पूरा नहीं किया और कर्ज माफी के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा जनता के दुख और सुख में शामिल होकर के एक सेतु की तरह खड़े रहे और उन्होंने हर गरीब को अपने गले लगाया। 

 जन संपर्क के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, जिला उपा रविन्द्र सिंह रघुवंशी, रमेश मालवीय, कुलदीप अल्हपुरिया, मंडल अध्यक्ष राज कुमार रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0