बेसिक शिक्षा मंत्री से सम्मानित होकर अभिभूत हुए शिक्षक

Sunday, October 29, 2023 - 09:35
Updated: 3 years ago
0
बेसिक शिक्षा मंत्री से सम्मानित होकर अभिभूत हुए शिक्षक

शाहजांहपुर, (आरएनआई) बेसिक शिक्षा परिषद एवं मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान  में अलीगढ़ में आयोजित शैक्षिक समागम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के उत्कृष्ट शिक्षकों ने प्रतिभाग किया । शाहजहांपुर से प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के प्रधानाध्यापक अभिषेक दीक्षित, सहायक अध्यापक मयंक भूषण पांडे , कंपोजिट विद्यालय बंधा, तिलहर से आकाश पांडे को शिक्षा मंत्री बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया ।दो दिन तक चले इस शैक्षिक समागम में विभिन्न विद्यालयों से लगाए गए उत्कृष्ट टीएलएम आकर्षण का केंद्र थे। निपुण मिशन के अंतर्गत विभिन्न जिलों  में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों का शानदार प्रस्तुतीकरण भी हुआ । शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा स्कूलों की कार्यशैली को निवर्तमान जिलाधिकारी, शाहजहांपुर और वर्तमान जिलाधिकारी अलीगढ़ श्री इंद्र विक्रम सिंह द्वारा खासा सराहा गया । उनके द्वारा अति प्रभावशाली व्याख्यान दिया गया जिसको सभी जिलों के शिक्षकों ने आत्मासात किया । शाहजहांपुर की शिक्षकों द्वारा अति सराहनीय प्रस्तुतिकरण दिया गया।कार्यक्रम के आयोजन की धुरी रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ राकेश सिंह द्वारा शिक्षकों के कार्य और उनके ‌कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की गई। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल जी और संयोजक अवनींद्र जादौन एवं टीम मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ के कुशल नेतृत्व में पूरी टीम के सहयोग के साथ कार्यक्रम सफल हुआ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User