बिहार में एकबार फिर बेपटरी हुई ट्रेन, मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी की कई बोगी उतरी

Wednesday, September 18, 2024 - 22:07
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बिहार में एकबार ट्रेन बेपटरी हुई है, कई बोगियां पटरी से उतर गई, दरअसल मुजफ्फरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहा भिलाई से आ रही एक मालगाड़ी की 4 बोगी पटरी से उतर गई है, घटना मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर मुख्य रेल लाइन के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर के डीआरएम और रेल के कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली, मौके पर रेलवे की टेक्निकल टीम और रेलवे के सैकड़ों  रेलवेकर्मी भी पहुंच कर आवागमन सुचारू करने में लगे है. बताया जा रहा है कि इस दौरान में दोनों मार्गों में अप और डाउन लाइन की दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं.

बताया गया की सोनपुर मंडल के नारायणपुर अनंत यार्ड के प्वाइंट नं. 67 के पास मैकेनिकल रेक के चार वैगन के पटरी से नीचे उतरने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के डिब्बों को हटाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User