बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जनता में गलत संदेश का असर दिखा

Tuesday, August 4, 2026 - 16:27
0
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जनता में गलत संदेश का असर दिखा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच एक गलत धारणा बन गई है, जिसका असर चुनाव परिणाम में साफ दिखाई दिया। उनके मुताबिक, लोगों के बीच यह संदेश फैल गया कि भाजपा ने मनमानी करते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया, जबकि ऐसा नहीं हुआ।

अनंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा, "जनता मालिक है। जिसे वोट देती है, वही जीतता है। जनता जिसे चाहे, उसे सत्ता तक पहुंचा सकती है।"

उन्होंने दावा किया कि लोगों के बीच यह धारणा बन गई कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में वोट दिया था, लेकिन बाद में भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर अपना मुख्यमंत्री बना दिया। इसी कारण जनता में नाराजगी और असंतोष पैदा हुआ।

अनंत सिंह ने कहा कि "जनता के बीच यह बदबू है" कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ गलत किया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस धारणा में सच्चाई नहीं है। उनके अनुसार, नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, लेकिन जनता इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर रही है।

राजद पर हमला बोलते हुए अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी की स्थिति कमजोर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार राजद के पारंपरिक वोट बैंक ने अपने वोट बर्बाद नहीं किए, बल्कि बड़ी संख्या में दूसरे विकल्पों की ओर रुख किया, जिसका असर उपचुनाव के नतीजों में देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User