बहराइच में बड़ा हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में दवा लेने लखनऊ जा रहे परिवार के पांच सदस्यों की मौत

बहराइच लखनऊ हाइवे पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Tuesday, February 11, 2025 - 12:00
0
बहराइच में बड़ा हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में दवा लेने लखनऊ जा रहे परिवार के पांच सदस्यों की मौत

बहराइच (आरएनआई) लखनऊ हाइवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में करीम बेहड स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28) सेना में जवान थे। मंगलवार को वो पिता गुलाम हजरत (65) की दवा लेने कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रुकैया (25), मां फातिमा (55) और एक माह की बेटी  हानिया भी मौजूद थी। इस दौरान बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर करीम बेहड के निकट गुप्ता ढाबा के पास कैसरगंज की ओर से आ रहे एक डम्पर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार गुलाम हजरत, फातिमा, अबरार, चांद, व हानिया की मौत हो गई। रूकैय्या गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

कोतवाल हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना मे पांच लोगो की मौत हो गयी है। एक महिला गम्भीर रूप से घायल है उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।। डंपर चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया है। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User