पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा बमोरी के ग्राम पंचायत सिमरोद से किया मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ

Saturday, March 25, 2023 - 18:45
0

गुना। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया के मुख्‍यातिथ्‍य में आज विकास खण्‍ड बमोरी के ग्राम पंचायत सिमरोद में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 केंप का शुभारंभ किया। 

इस दौरान सरपंच ग्राम पंचायत सिमरोद मानसिंह, जनपद बमोरी उपाध्‍यक् बिहारीलाल लोधा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्‍मण सिंह सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्‍टर , मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्‍द्र सिंह बघेल, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद बमोरी राकेश शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डीएस जादौन सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक  है। 

आज से लाड़ली बहना योजना के फार्म भरे जाने का शुभारंभ किया जा रहा है। इसका आप सभी लाभ उठाएं। उन्‍होंने कहा कि बमोरी के विभिन्‍न गांवों में जाकर मैं स्‍वयं इस कार्य का संचालन करूंगा। आज से फार्म भरवाये जाने के लिए केंपों का आयोजन किया जायेगा। मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा इस कार्य में लगे शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की भी सराहना की। 

कार्यक्रम के दौरान स्‍वयं सहायता समूह की रचना पटेलिया को मंच से मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पावती प्रदान की गयी एवं रितु पटेलिया का फार्म मंत्री श्री सिसोदिया के समक्ष कलेक्‍टर द्वारा भरवाया गया। आज इस दौरान विभिन्‍न पात्र महिला हितग्राहियों के केंप के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म भरवाये गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User