बजट 2024 से पहले बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा

सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अंतरिम बजट 2024 से पहले 612.21 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 203.61 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के लेवल पर बंद हुआ।

Wednesday, January 31, 2024 - 16:14
0
बजट 2024 से पहले बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा

नई दिल्ली (आरएनआई) शेयर बाजार में बजट से पहले बढ़िया खरीदारी दिखी। बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कमजोरी के बावजूद रिकवरी कर हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अंतरिम बजट 2024 से पहले 612.21 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 203.61 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के लेवल पर बंद हुआ।

बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिखी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 01 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 801 अंक टूटकर 71,139 के स्तर पर बंद हुआ था।

अप्रैल-दिसंबर के लिए भारत का राजकोषीय घाटा 9.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024 के लक्ष्य के 55% तक कम है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User