फूलबंगला के साथ गड्ढेश्वर महादेव उत्सव संपन्न दर्शन को उमड़ा अपार जनसमूह हुई प्रसादी वितरण

Saturday, August 3, 2024 - 17:33
Updated: 2 years ago
0
फूलबंगला के साथ गड्ढेश्वर महादेव उत्सव संपन्न दर्शन को उमड़ा अपार जनसमूह हुई प्रसादी वितरण

हाथरस (आरएनआई) बाबा गड्ढेश्वर महादेव के वार्षिकोत्सव पर दूसरे दिन भी भक्ति की बयार वही। मंगला आरती, भव्य फूलबंगला और भक्ति संगीत, नृत्य और गायन की त्रिवेणी ने ब्रज की द्वार देहरी के लिए उत्सव को यादगार बना दिया।बीएच मिल रोड स्थित मंदिर श्री गड्ढेश्वर महादेव के दो दिनी उत्सव की शुरुआत मंगला आरती से हुई। इसके बाद बाबा भव्य फूलबंगला सजाये गये। वहीं ब्रज धाम गोवर्धन से पधारे सनातनी कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि माहौल को पूरी तरह  सनातन संस्कृति का चोला पहना दिया। नृत्य, गायन और सनातनी स्वर लहरियों की प्रस्तुति ने भक्तों झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आरंभ से अंत तक भक्तों भक्ति का खुमार चढ़ा रहा।  हालात यह थे कि भक्तों की भीड़ तो बढ़ रही थी, लेकिन संख्या बल कम लेने का नाम नहीं ले रही थी, लेकिन व्यवस्था में लगे भक्तों ने अंत तक व्यवस्थाओं को संभाले रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंघल, अरुण पोद्दार, मनोज अग्रवाल तेलवाले, बौ. देवेश कौशिक, छवि वार्ष्णेय, कर्ण सिंह एडवोकेट, सुशील कुमार, पं. प्रमोद कुमार, कान्हा वार्ष्णेय, दिलीप कुमार चौधरी रॉबिन, मगन पोद्दार, हनि कुमार, चेतन पंडित, सुशील कांटे वालों के अलावा मंदिर सेवाकारी राजेश कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User