फरवरी 2025 से पहले सुनीता-विल्मोर की धरती पर वापसी नहीं, नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रोकने का किया फैसला

एजेंसी ने शनिवार को घोषणा की कि नासा अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और विलियम्स के बिना बोइंग के स्टारलाइनर को पृथ्वी पर लौटाएगा। चालक रहित वापसी नासा और बोइंग को स्टारलाइनर की आगामी उड़ान के दौरान उस पर परीक्षण डेटा एकत्र करना जारी रखने की अनुमति देती है, जबकि इसके चालक दल के लिए आवश्यकता से अधिक जोखिम स्वीकार नहीं करती है।

Sunday, August 25, 2024 - 11:37
0
फरवरी 2025 से पहले सुनीता-विल्मोर की धरती पर वापसी नहीं, नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रोकने का किया फैसला

वॉशिंगटन (आरएनआई) नासा ने शनिवार को फैसला किया कि वह अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को फरवरी 2025 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रखेगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाना बहुत जोखिम भरा है। उन्हें स्पेसएक्स के साथ धरती पर वापस आने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा।

सुनीता और विल्मोर जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी और हीलियम रिसाव के कारण अंतरिक्ष स्टेशन से उनकी वापस आने की यात्रा बाधित हो गई है। नासा का कहना है कि उनके इंजीनियर स्टारलाइनर की गड़बड़ी को ठीक करने में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि कि वे कब तक इसे ठीक पर पाएंगे। नासा के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि बैरी बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स फरवरी में स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान में वापस आएंगे। उनका स्टारलाइनर कैप्सूल एक या दो सप्ताह में अनडॉक (खाली) कर दिया जाएगा और ऑटोपायलट पर वापस लौटने का प्रयास करेगा।

इस घटना की वजह से बोइंग कंपनी की साख को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी के हवाई जहाज के मामले में सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गईं हैं। बोइंग ने कई सालों की मेहनत के बाद अंतरिक्ष यान स्टारलाइनर को तैयार किया था। कंपनी ने दावा किया था कि अंतरिक्ष और जमीन दोनों पर हाल ही में किए गए सभी थ्रस्टर परीक्षणों के आधार पर स्टारलाइनर सुरक्षित हैं, लेकिन उसके दावे गलत साबित हुए।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User