फतेहपुर: पुत्र की हत्या का आरोप, बहू और मायके पक्ष पर परिवार ने दर्ज करने को कहा मुकदमा

Friday, October 24, 2025 - 21:08
Updated: 12 months ago
0
फतेहपुर: पुत्र की हत्या का आरोप, बहू और मायके पक्ष पर परिवार ने दर्ज करने को कहा मुकदमा

फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर मजरे औरेई के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को डीएम व एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बहू व उसके मायके के लोगों पर पुत्र की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। साथ ही थाना पुलिस पर विपक्षीगणों से मिलीभगत होने का भी आरोप मढ़ा। परिवारीजनों ने मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए थरियांव पुलिस को निर्देशित करने की मांग की। 

अमृतलाल पुत्र बोधीलाल लोधी निवासी ग्राम बरियारपुर मजरे औरेई थाना थरियांव परिवारीजनों संग कलेक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपने पुत्र लवकुश का विवाह छाया देवी पुत्री रामबाबू निवासी ग्राम बम्हरौली थाना हुसैनगंज के साथ किया था। ग्रह कलह के चलते उसने अपने बेटे व बहू को अलग कर दूसरा घर दे दिया था। तीन माह पूर्व उसका पुत्र लवकुश कमाने के लिए सिकंदराबाद चला गया था और बारह अक्टूबर को घर वापस आया। जिस पर बहू छाया देवी उस पर जेवर बनवाने का दबाव बनाने लगी। जब पुत्र ने मना किया तो उसके साथ विवाद कर मायके में माता-पिता व भाईयों से भी पुत्र पर दबाव बनवाने लगी। फोन पर बहू के पिता रामबाबू, भाई राहुल व मोनू ने आठ दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी और बीस अक्टूबर को घटना को अंजाम देते हुए शव को फांसी पर लटका दिया। थाने में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने नाबालिग पुत्र से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच करके मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। उसने आरोप लगाया कि थाना पुलिस विपक्षीगणों के साथ मिली है। पीड़ित परिवार ने डीएम-एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User