प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर आइए महाकुंभ, 10 टोल प्लाजा फ्री…

मौनी अमावस्या स्नान पर प्रयागराज के 10 टोल इलाकों में 27 जनवरी से 30 जनवरी तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा बसंत पंचमी के लिए भी 1 फरवरी से 4 फरवरी तक टोल पर टैक्स नहीं लगेगा। श्रद्धालुओं का अतिरिक्त खर्च न बढ़े, इसलिए यूपी सरकार की मांग पर केंद्र ने यह फैसला लिया है। 

Tuesday, January 28, 2025 - 12:00
0
प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर आइए महाकुंभ, 10 टोल प्लाजा फ्री…

प्रयागराज (आरएनआई) संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के चलते रोजाना लाखों श्रद्धालु शाही स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार ने श्रद्धालुओं को राहत भरी खबर दी है। मौनी अमावस्या पर 27 जनवरी से 30 जनवरी तक कुंभ नगरी में प्रवेश करने पर टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा बसंत पंचमी के लिए भी 1 फरवरी से रात 8:00 बजे से 4 फरवरी रात 8:00 बजे तक टोलो पर टैक्स नहीं लगेगा। 

योगी सरकार की मांग पर केंद्र ने यह बड़ा फैसला लिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से प्रक्रिया टोल फ्री किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रमुख स्नान पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। ऐसे में उनके ऊपर किसी भी तरह का अतिरिक्त खर्च न पड़े, इसके अलावा जाम की समस्या से भी लोग बचें, जिसको लेकर यह निर्णय लिया गया है। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User