प्रयागराज महाकुंभ के शिविरों में "मां सीता रसोई" के द्वारा साधु-संतों को भोजन करा रही हैं प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर 

अन्न से करनी है अधिक से अधिक लोगों की सेवा : मनप्रीत कौर (डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

Wednesday, January 29, 2025 - 15:00
Updated: 2 years ago
0
प्रयागराज महाकुंभ के शिविरों में "मां सीता रसोई" के द्वारा साधु-संतों को भोजन करा रही हैं प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर 

प्रयागराज महाकुंभ (आरएनआई) प्रयागराज के महाकुंभ में देश भर के साधु-संतों का कल्पवास हो रहा है। इसमें ‘मां सीता रसोई’ का संचालन करने वालीं श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज हनुमान गढी (अयोध्या) की सदप्रेरणा से संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर (लुधियाना) उनकी सेवा में लीन हैं। वह महाकुंभ में भी अपनी पूरी टीम के साथ साधु, संतों और भण्डारों के लिए विशेष रूप से अलग - अलग शिविरों में जाकर मां सीता रसोई चला रही है। प्रतिदिन 15 से 20 हजार ज्यादा साधु- संतों को भोजन प्रसाद उपलब्ध करा रही हैं।

आचार्य अंशुल पाराशर ने बताया कि महाकुंभ के सेक्टर-18 स्थित हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महराज के शिविर में उन्होंने ‘मां सीता रसोई’ के द्वारा अन्नक्षेत्र चलाकर सेक्टर–20 में स्थित अटल अखाड़ें में पहुंची और साधु-संताें को भोजन प्रसाद व दक्षिणा आदि वितरित की।

संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर ने कहा कि वे कई वर्षों से अयोध्या और वृंदावन में "सीता की रसोई" चला रही हैं। जिनके माध्यम से वे धार्मिक स्थलों पर जा-जाकर इसी तरह साधु-संतों व निर्धनों-निराश्रितों की सेवा करती हैं।उनका प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने बताया कि समाजसेवा करने से उन्हें बहुत संतुष्टि मिलती है।इसीलिए उनकी पूरी कोशिश रहती है, कि वे अधिक से अधिक लोगों की अन्न से सेवा कर सकें।
प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर ने बताया कि सीता रसोई के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के अंतर्गत महाशिवरात्रि तक यह अन्नसेवा यथावत चलती रहेगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User