प्रधान अनिल कुमार सिंह क्षत्रिय कल्याण परिषद दोस्तपुर के बने अध्यक्ष
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद तहसील ईकाई कादीपुर ने अपनी संगठनात्मक संरचना को विस्तार देते हुए तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ दोस्तपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रधान पलियादेवापुर अनिल कुमार सिंह को मनोनीत किया है।
तहसील अध्यक्ष क्षत्रिय नेता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने कादीपुर में हिन्दू सम्राट शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगवाने का उपक्रम कर रहा है। हमारी योजना है कि हमसब अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए राष्ट्र के महानायकों के बारे में अपनी आने वाली पीढ़ियों से परिचित करा उनके राष्ट्र प्रेम के बारे में बतायें। हमारे पूर्वजों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सुरक्षा के लिए जीवन न्योछावर कर दिया।आज आवश्यकता है कि हमसब मिलकर सही इतिहास बतायें। दोस्तपुर ब्लाक अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार सिंह आने वाले समय में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सचिव डब्बू सिंह, समाजसेवी अशोक कुमार सिंह सचिव अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)