प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश में हुई प्रगति की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ साल में भारत में वृद्धि व विकास की जड़ों को पोषित किया है और बुनियादी ढांचे को आकार दिया है, जो अद्वितीय है।

Thursday, June 15, 2023 - 13:00
0
प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश में हुई प्रगति की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नयी दिल्ली, 15 जून 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ साल में भारत में वृद्धि व विकास की जड़ों को पोषित किया है और बुनियादी ढांचे को आकार दिया है, जो अद्वितीय है।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, जिसने विकसित भारत के लिए मंच तैयार किया है।

प्रधानमंत्री की ट्विटर पर हैशटैग ‘गति और प्रगति के नौ साल’ के साथ यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी अगुवाई वाली नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘गति और प्रगति के नौ साल में, हमने भारत में वृद्धि और विकास की जड़ों को पोषित किया, एक बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को आकार दिया जो अद्वितीय है। हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है, जिसने विकसित भारत के लिए मंच तैयार किया है।’’

प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों पर लेख भी साझा किये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User