शहीद शांतिरक्षकों के लिए स्मारक दीवार के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद शांतिरक्षकों के लिए नयी स्मारक दीवार स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में स्वीकार किए जाने पर बृहस्पतिवार को खुशी जताई। उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सभी देशों का आभार भी जताया।

Thursday, June 15, 2023 - 12:00
0
शहीद शांतिरक्षकों के लिए स्मारक दीवार के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र में मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नयी दिल्ली, 15 जून 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद शांतिरक्षकों के लिए नयी स्मारक दीवार स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में स्वीकार किए जाने पर बृहस्पतिवार को खुशी जताई। उन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सभी देशों का आभार भी जताया।

मोदी ने कहा कि यूएनजीए में पारित प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 देशों ने सह-प्रायोजित किया।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे खुशी है कि शहीद शांतिरक्षकों के लिए एक नयी स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया है। प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 देशों ने सह-प्रायोजित किया। समर्थन के लिए आप सभी का आभारी हूं।”

प्रस्ताव में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक उपयुक्त और प्रमुख स्थान पर शहीद शांतिरक्षकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए एक स्मारक दीवार तैयार करने की सदस्य देशों की पहल का स्वागत किया गया। इस पहल में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शांतिरक्षकों के नाम दर्ज किया जाना भी शामिल है।

विश्व निकाय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपर्स’ नामक मसौदा प्रस्ताव पेश किया था।

संयुक्त राष्ट्र के करीब 190 सदस्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

प्रस्ताव पेश करते हुए कंबोज ने कहा था कि स्मारक दीवार इस बात का प्रमाण होगी कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को कितना महत्व देता है।

उन्होंने कहा कि यह स्मारक दीवार लोगों को न केवल शहीदों के बलिदान की याद दिलाएगी, बल्कि ‘‘हमारे फैसलों के लिए चुकाई गई असली कीमत का भी लगातार स्मरण कराएगी।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User