पुलिस ने व्यवसायी अरुण लोहिया की हत्या की गुत्थी को सुलझाया, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
महरौली-गुरुग्राम (एमजी रोड) के सीडीआर चौक पर बाइक सवार दो लोगों ने एसयूवी कार सवार व्यवसायी अरुण लोहिया पर ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।
नई दिल्ली (आरएनआई) दक्षिण जिला पुलिस ने सीडीआर चौक पर हुई व्यवसायी अरुण लोहिया की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस को दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि अरुण लोहिया हत्याकांड में यह दोनों बदमाश शामिल थे।
दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैप लगाकर दीपक को उसके साथी के साथ आता देख रोकने की कोशिश की लेकिन दीपक और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और उसके बाद दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस और बदमाशों के बीच 5 से ज्यादा गोलियां चली है।
महरौली-गुरुग्राम (एमजी रोड) के सीडीआर चौक पर बाइक सवार दो लोगों ने एसयूवी कार सवार व्यवसायी अरुण लोहिया पर ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



