पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Tuesday, April 15, 2025 - 17:07
Updated: 2 years ago
0
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे  दो अभियुक्तगण को राया रोड बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया है ।  जिनके नाम  राहुल पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला व्यापारियान थाना सादाबाद, शहबाज पुत्र मोहम्मद सलवर निवासी मौ व्यापारियान थाना सादाबाद है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण  राहुल व शहबाज उपरोक्त शातिर अपराधी है ,जो थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद होने के अभियोग मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । उक्त अभियुक्तगण गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे थे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी योगेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User