पुलिस चौकी की जमीन और आसपास की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही

Monday, August 14, 2023 - 20:44
Updated: 3 years ago
0

पुवायां शाहजहांपुर। (आरएनआई) गंगसरा गांव में स्थित पुलिस चौकी की जमीन और आसपास की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस कोतवाल के नेतृत्वमें बुलडोजर जेसीबी साथ ले जाकर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया  और हटाए गए अतिक्रमण के मलबा  को 2 ट्रैक्टर ट्राली से भरकर थाना पुवायां उठा लाया गया । कोतबाल प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस चौकी गंगसरा  की भूमि पर कुछ लोगो ने लोहे के जाल एवं टीन लगाकर  जगह  घेर ली थी और कुछ लोगो ने लोहे के खोखा रख लिए थे। गांव के कुछ ग्रामीणों के द्वारा पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई थी कि कल कुछ और लोगों ने खोखे रखकर कब्जा कर रहे हैं जबकि पहले से ही कुछ लोगों ने खोखा और लोहे के जाल लगाकर पुलिस चौकी की जमीन को घेरकर अपने कब्जे में ले रखा था आज कोतवाल के द्वारा पुलिस बल के साथ खुद मौके पर जाकर पुलिस चौकी की जमीन पर काबिल अतिक्रमणकारियों को तत्काल जमीन खाली करने को कहा गया पुलिस अपने साथ जेसीबी भी साथ लेकर गई थी जेसीबी बुलडोजर को देखकर अतिक्रमणकारी दहशत में आ गए और पुलिस इंस्पेक्टर से अनुनय विनय करने लगे कि वह लोग अपना अपना अति क्रमण खुद हटा लेंगे बुलडोजर के द्वारा उनका अतिक्रमण नहीं हटाया जाए पुलिसिया चेतावनी और बुलडोजर की दहशत के चलते आक्रमणकारी अपना अपना कब्जा हटाने लगे और देखते ही देखते कुछ ही देर में अतिक्रमण हट गया पुलिस के द्वारा लोहे के जाल और लोहे के खोखा को दो ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर थाना पुवाया लाया गया है कोतवाल प्रदीप कुमार राय ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस चौकी की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करके कब्जा किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User