हाथरस: पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा के सख्त दिशा-निर्देश जारी

पुलिसअधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस सीधी भर्ती पुनः लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारीगणों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 

Saturday, August 31, 2024 - 16:59
Updated: 2 years ago
0
हाथरस: पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा के सख्त दिशा-निर्देश जारी

हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल एवं जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 की पुनः लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये के दृष्टिगत  राजकीय कन्या महाविघालय हाथरस, श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नात्तकोत्तर महाविघालय हाथरस, केन्द्रों का भ्रमण निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । भ्रमण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों से वार्ता कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 

इसके उपरांत ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाये तथा परीक्षा केन्द्र के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ना आने दिया जाये । भ्रमण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी सतर्क दृष्टि रखते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

साथ ही ड्यूटी लगे अधिकारी कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्र के आसपास अनावश्यक लोग इकट्ठा न होने दे तथा संदिग्ध लगे तो जाँच अवश्य की जाये तथा परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User