पीएम पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दलों पर भड़के शिंदे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को चुनौती देने के लिए विपक्षी नेताओं के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह हमें कहीं भी टक्कर दे रहे हैं।

Monday, September 18, 2023 - 09:20
0
पीएम पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दलों पर भड़के शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई। (आरएनआई) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। यहां तक की उन्होंने पीएम को शेर तक बता दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचते हैं, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकतीं।

शिंदे ने श्रीनगर में एक हिंदी समाचार चैनल से कहा कि मैं विपक्षी दलों को गिद्ध नहीं कहूंगा, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ नहीं आ सकतीं। उन्होंने कहा कि शेर हमेशा शेर होता है और वही जंगल पर राज करेगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कहीं भी विपक्ष टक्कर दे रहा है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की स्थिति पर शिंदे ने कहा कि अजित पवार के हमारे साथ आने के बाद हमें 215 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लोग तय करेंगे कि वे कैसे व्यक्ति को चाहते हैं, जो उनके लिए काम करता है या जो केवल घर पर बैठता है।

विपक्षी खेमे के नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि ईडी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिन पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है। यह किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User