पश्चिम एशिया तनाव के बीच गुजरात पहुंच रहे भारतीय टैंकर, ‘नंदा देवी’ आज कांडला पहुंचेगा

Tuesday, March 17, 2026 - 11:56
0
पश्चिम एशिया तनाव के बीच गुजरात पहुंच रहे भारतीय टैंकर, ‘नंदा देवी’ आज कांडला पहुंचेगा

नई दिल्ली (आरएनआई) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। नंदा देवी मंगलवार सुबह कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है, जबकि जग लाडकी दोपहर तक मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

इससे पहले शिवालिक कतर के रास लाफान पोर्ट से 46,000 टन एलपीजी लेकर नौ दिन की यात्रा के बाद मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। वहीं नंदा देवी भी लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर भारत आ रहा है। ये दोनों जहाज शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व में हैं।

यूएई के फुजैरा पोर्ट से रवाना हुआ जग लाडकी टैंकर करीब 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि यह जहाज उसी दिन रवाना हुआ था, जब फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था। इसके बावजूद जहाज सुरक्षित रूप से भारतीय जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, मुंद्रा पहुंचे एलपीजी में से करीब 20,000 टन वहीं उतारा जाएगा, जबकि शेष गैस को न्यू मैंगलोर पोर्ट भेजा जाएगा। वहीं नंदा देवी से आने वाले एलपीजी को कांडला के पास वडिनार क्षेत्र में छोटे जहाजों में ट्रांसफर कर विभिन्न स्थानों तक आपूर्ति की जाएगी।

मुंद्रा पोर्ट पर आधुनिक स्टोरेज सुविधा उपलब्ध है, जहां से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम होते हुए गेल को भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के माध्यम से पूरे देश में वितरण किया जाता है।

सरकार ने सभी प्रमुख बंदरगाहों को जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने और कार्गो संचालन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शुल्क में रियायत और अस्थायी ट्रांसशिपमेंट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। साथ ही एचपीसीएल मित्तल एनर्जी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त रेल रेक्स की मांग की है, ताकि देशभर में गैस की उपलब्धता सुचारु बनी रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User