पठकाना रामलीला में रामजन्म, अहिल्या उद्धार लीला का मंचन किया गया

Wednesday, October 18, 2023 - 18:19
Updated: 3 years ago
0
पठकाना रामलीला में रामजन्म, अहिल्या उद्धार लीला का मंचन किया गया
लीला का मंचन करते वृंदावन के कलाकार

शाहाबाद ,हरदोई। पठकाना रामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने राम जन्म और अहिल्या उद्धार लीलाओं का मंचन किया।श्री रामलीला मेला मंच पर ऋषि विश्वामित्र द्वारा एक तपोवन के बीच किया जा रहा यज्ञ वहां के दुष्ट राक्षसों ने विध्वंस कर दिया तभी उन्हें अपने दिव्य ज्ञान से ज्ञात हुआ कि अयोध्या के राजा दशरथ के यहां चार ऐश्वर्यशाली लाल जन्में हैं जो कोई मामूली मानव नहीं अपितु राम के रुप में स्वयं भगवान विष्णु ने जन्म लिया है और उनके दिव्य सुदर्शन ने भरत तथा उनके शंख शैल ने शत्रुघन के रुप में अवतार लिया है। जिनका अवतार मात्र दुष्टों का नाश करके धर्म की रक्षा करना है। यह जानकर ऋषि विश्वामित्र ने निर्णय लिया कि अब वह यज्ञ तभी करेंगे जब अयोध्या के राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग लेंगे जो उनके यज्ञ की रक्षा करेंगे। यही सब सोचते सोचते और एक दिन चलते चलते ऋषी विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ के यहां पहुंच गए, जहां पर राजा दशरथ ने ऋषि विश्वामित्र को दंडवत प्रणाम कर उनकी आव भगत कर उनके पांव पखारे। शाहाबाद रामलीला में बाल कृष्णलीला संस्थान वृंदावन द्वारा सफल मंचन किया गया। इस मौके पर मेल अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, ओम देव दीक्षित, ऋषि मिश्रा, आशीष मोहन तिवारी, मोनू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User