न्यायालय पर लगाया विपक्षियों से मिले होने का आरोप

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0
न्यायालय पर लगाया विपक्षियों से मिले होने का आरोप

अयोध्या। (आरएनआई) जनपद की तहसील बीकापुर के तोरोमाफी गांव निवासी समीरा बानो पत्नी स्वर्गीय जहीर ने जिलाधिकारी व चकबंदी आयुक्त लखनऊ को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि चकबंदी न्यायालय में चल रहे उसके मुकदमे को किसी अन्य न्यायालय को स्थानांतरित कर उसे न्याय दिलाया जाए । समीरा बानो का आरोप है कि न्यायालय उसके विपक्षियों से मिल गया है। इसलिए चकबंदी अधिकारी ने बिना मेरे अधिवक्ता को सुने ही फैसले की तारीख लगा दी है। उसने मांग की की यदि उसके मुकदमे को किसी अन्य न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाता है तो और गुण दोष के आधार पर न्यायालय उसके मुकदमे का फैसला करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User