नेपाल में युवाओं का उग्र आंदोलन: सोशल मीडिया बैन पर भड़की हिंसा, कर्फ्यू बढ़ा, 27 गिरफ्तार
काठमांडो (आरएनआई) नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के हिंसक प्रदर्शन ने देश की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो गया है कि अब राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हिंसा, आगजनी और लूट की घटनाएं सामने आई हैं। मामले में सेना ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए कर्फ्यू को भी बढ़ा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाल में शुरू हुए प्रदर्शन ने देशभर की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। ऐसे में अब राजधानी काठमांडू समेत पूरे देश में जेनरेशन जेड द्वारा चलाए जा रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं के बीच नेपाली सेना ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कर्फ्यू को भी बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गिरफ्तारियां मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 10 बजे के बीच हुईं। इस दौरान देश भर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, और आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां भी भेजी गईं।
काठमांडू के गौशाला-चाबाहिल-बौद्ध इलाके से सुरक्षा बलों ने चोरी की गई करीब 33.7 लाख नेपाली रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा, पुलिस ने 31 गन, मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किए हैं, जिनमें से 23 काठमांडू और आठ पोखरा से बरामद हुए। हाल की झड़पों में 23 पुलिसकर्मी और 3 आम नागरिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज सैन्य अस्पतालों में चल रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



