निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

Thursday, June 18, 2026 - 11:31
Updated: 2 months ago
0
निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

हाथरस (आरएनआई) निस्वार्थ सेवा संस्थान (रजि.) हाथरस द्वारा संस्थान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री सुनील अग्रवाल का जन्मदिवस इस वर्ष भी सेवा, समर्पण एवं मानवता के विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए दिनभर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल गौशाला में गौसेवा से हुई, जहां श्री सुनील अग्रवाल ने गायों को हरी सब्जियां एवं फल खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उनके निवास पर केक काटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेते हुए लगभग 60 यूनिट रक्तदान किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का श्रेष्ठ माध्यम है। शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक प्रभारी ध्रुव कोठीवाल का विशेष सहयोग रहा। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इसके बाद संस्थान के सदस्य आगरा रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां बुजुर्गों का सम्मान किया गया तथा उनके साथ समय व्यतीत कर आवश्यक सामग्री भेंट की गई। वहीं नवग्रह वाटिका में बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाते हुए उन्हें मिठाई एवं उपहार वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।सायंकाल कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा निस्वार्थ सेवा संस्थान की रोटी बैंक सेवा के माध्यम से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही अन्नक्षेत्र में प्रसादी वितरण कर जन्मदिवस को सेवा और सद्भावना के पर्व के रूप में मनाया गया।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सुनील अग्रवाल सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनका जीवन सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना संस्था के लिए प्रेरणा एवं गौरव का विषय है।इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, डॉ. रंगेश शर्मा, स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, रितिक बंसल, टेकपाल कुशवाह, दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, सुनील कुमार, अतीश अग्रवाल, मुकुंद मित्तल सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

निस्वार्थ सेवा संस्थान का मूल मंत्र "सेवा ही हमारा संकल्प, मानवता ही हमारा धर्म" है और इसी भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सेवा, प्रेम एवं मानवीय मूल्यों का सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User