निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक लुट लिया घर

Thursday, February 1, 2024 - 08:34
Updated: 3 years ago
0
निमंत्रण देने के बहाने घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक लुट लिया घर

तेरहवीं का निमंत्रण देने पहुंचे लोगों ने महिला को बंधक बना कर घर में की लुट।
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुराना चौंक स्थित एक मकान पर तेरहवीं का कार्ड देने को पहुंचे तीन -चार लोगों ने घर पर महिला को बंधक बना कर पूरा घर ही लुट लिया। बताया जा रहा है कि पुराना चौंक पर महेंद्र सेठ का घर है। कुछ लोग घर पर पहूचे और उनके बेटे का नाम लेकर बुलाने लगे,स्वाभाविक है कि घर पर कोई पुरुष न होने के कारण महिला जो कि अकेली महेंद्र की पत्नी अंशु ही घर पर थी, ने आकर दरवाज़ा खोला और अंदर बैठने को कहा। बैठने के बाद उसी में से कोई पानी मांगा पानी लेने के लिए जैसे ही वह किचन में गयी। बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और घर में घुसकर लुट लिया।
महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने पत्नी के हाथ पैर भी बांध दिए और मार पीट भी की गले का चैन भी छिन लिया। घर के सारे सामान अस्त-व्यस्त पड़े हुए हैं और अलमारी खुली हुई है 3-4,लाख कैश भी गायब है जो कि अलमारी में रखा हुआ था। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाही शुरू कर दी है बदमाशों की खोज बीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User