निपुण विद्यालय बनाने की कार्य योजना पर डाला प्रकाश, ब्लॉक संसाधन केंद्र असोथर में हुई मासिक समीक्षा बैठक

Monday, June 30, 2025 - 19:42
Updated: 1 year ago
0
निपुण विद्यालय बनाने की कार्य योजना पर डाला प्रकाश, ब्लॉक संसाधन केंद्र असोथर में हुई मासिक समीक्षा बैठक

असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा की अध्यक्षता में विकास खंड के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार आगामी माह की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए बताया कि आगामी एक जुलाई को अभिभावकों के साथ बैठक कर नामांकन को आगे बढ़ाने, शासन द्वारा बच्चों को भेजी जाने वाली धनराशि पर सभी लोग चर्चा करेंगे। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों में प्रेषित टैबलेट, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब का विद्यालयों में सुचारू रूप से संचालित हो। समीक्षा करते हुए पुस्तक वितरण रेडिनेस कार्यक्रम, पुस्तकालय के प्रयोग के साथ निपुण विद्यालय बनाने की कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया। एआरपी विक्रम सिंह भदौरिया ने संचारी रोग अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अभियान एक जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। बच्चों को संचारी रोग से बचाव हेतु बचाव के तरीकों को शिक्षकों को अवगत कराना है। साथ ही विद्यालयों में नामांकन भी बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर आशीष त्रिपाठी, ललतेश त्रिवेदी, प्रभात गुप्ता, संदीप यादव, बृजेंद्र सिंह, लोकेश गुप्ता सहित विकास खंड के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User