निखार संस्थान में स्वरोजगार, सृजन व संकल्प की शक्ति का सम्मान, चौथे चरण का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

निखार संस्थान में स्वरोजगार, सृजन व संकल्प की शक्ति का सम्मान, चौथे चरण का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

Saturday, July 5, 2025 - 20:05
Updated: 1 year ago
0
निखार संस्थान में स्वरोजगार, सृजन व संकल्प की शक्ति का सम्मान, चौथे चरण का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

फतेहपुर (आरएनआई) निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने चौथे चरण के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, कॉस्मेटालॉजी ट्रेड की छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खागा आईटीआई की छात्राओं के लिए हुआ। जिन्होंने संस्थान की संचालित ऑन-जॉब ट्रेनिंग में हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया।

मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि निखार संस्थान की संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल महिलाओं को हुनरमंद बना रहे हैं, बल्कि समाज में सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान भी गढ़ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भामाशाह पुरस्कार विजेता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह अत्यंत सुखद अनुभूति है कि आज के इस मंच पर ऐसी बालिकाएं हैं जो कौशल और आत्मबल से सशक्त बन रही हैं। निःशुल्क प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम भारत की असली सामाजिक क्रांति की नींव हैं। लघु उद्योग भारती की टीम से आये अन्य अतिथियों में सचिव अमित, कोषाध्यक्ष नीरज, उपाध्यक्ष अंकित, अभिषेक भी रहे। इंस्टीट्यूट की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. माधुरी साहू ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि यह आयोजन केवल प्रमाण पत्र वितरण का नहीं, बल्कि उस विश्वास का उत्सव है जो इन बेटियों ने स्वयं पर और हमने उनकी क्षमता पर किया है। यह प्रमाण पत्र उनकी प्रतिभा, मेहनत और आत्मबल का प्रतीक है। खागा आईटीआई की छात्राओं को कॉस्मेटालॉजी ट्रेड में ऑनजॉब निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र अतिथियों के करकमलों से प्रदान किए गए। प्रशिक्षार्थियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और मुस्कान ने दर्शाया कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी नहीं, सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण का माध्यम बना है। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और पुष्पार्चन से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान और आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User