नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Thursday, March 26, 2026 - 21:32
Updated: 4 months ago
0
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं।

  फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा एक नाबालिग बालिका से दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज 06 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

               

 25 मार्च को फतेहगढ थाने पर एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 22 मार्च की रात्रि में आरोपी शिवम पुत्र छोटेलाल मीना, निवासी ग्राम लालोनी द्वारा उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (दुष्कर्म) किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । उक्त रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी शिववम मीना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/26 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए निर्देशानुसार फतेहगढ थाना प्रभारी द्वारा पुलिस की टीम गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप आज दिनांक 26 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज 06 घंटे के भीतर ही आरोपी शिवम पुत्र छोटेलाल मीना उम्र 18 साल निवासी ग्राम लालोनी थाना फतेहगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।

               फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक अजय लोधी, महिला आरक्षक आकांक्षा शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User