नवादा का 50 हजार का इनामी कुख्यात मुकेश यादव उर्फ मुकेश डॉन गिरफ्तार

Monday, May 12, 2025 - 15:56
Updated: 1 year ago
0
नवादा का 50 हजार का इनामी कुख्यात मुकेश यादव उर्फ मुकेश डॉन गिरफ्तार

नवादा (आरएनआई) नवादा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी मुकेश यादव उर्फ मुकेश डॉन को गिरफ्तार किया है मुकेश पिछले एक साल से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था गिरफ्तार अपराधी मुकेश यादव उर्फ मुकेश डॉन नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का रहने वाला है वह प्रभु यादव का बेटा है उसके खिलाफ नवादा नगर थाना,नेमदारगंज थाना और अकबरपुर थाना में 9 गंभीर अपराधिक मामले दर्ज है एसपी अभिनव धीमान ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी इस संबंध में एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 24 नम्बर 2024 को नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी जिसमें इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई थी मृतक के पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस ने मृतक के पत्नी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर नेमदारगंज थाना कांड संख्या 363/24 दिनांक 24 नवंबर 2O24 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में छापामारी कर इस कांड में संलिप्त 4 अभियुक्त की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है कांड के मुख्य अभियुक्त मुकेश यादव उर्फ मुकेश डॉन गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुकेश यादव उर्फ मुन्ना डॉन आपराधिक प्रवृत्ति के है मुकेश के खिलाफ नवादा नगर थाना,नेमदारगंज थाना और अकबरपुर थाना में कुल 9 प्राथमिकी दर्ज हैं जिसमें मर्डर , किडनैपिंग , शराब और एसएसीएसटी जैसे कई संगीन धाराओं में मामले चल रहे है एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को मुकेश यादव उर्फ मुकेश डॉन की मौजूदगी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी इसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नेमदारगंज थाना पुलिस ने उसे उसके गांव जलालपुर से गिरफ्तार कर लिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User