नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि पर मां कामाख्या देवी में आयोजित हुआ मेला, मेला बच्चों ने लिया मेले में खूब आनंद

Thursday, March 26, 2026 - 21:40
Updated: 4 months ago
0
नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि पर मां कामाख्या देवी में आयोजित हुआ मेला, मेला बच्चों ने लिया मेले में खूब आनंद

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) कस्बे से 3 किलोमीटर दूर मां कामाख्या देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि अष्टमी व अश्विन मास अष्टमी वर्ष में दो बार मेला लगता है सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा इस मंदिर में कुंवारी कन्याओं को भोज कराने को लेकर बहुत मान्यता है प्रमुख रूप से मां कामाख्या देवी मूर्ति की स्थापना है पास में ही श्री सीताराम दरबार स्थित है यह कामाख्या देवी मंदिर काफी प्राचीन है यह मंदिर देवीकुंड के रूप में स्थित है कहानी प्रचलित है कि इस कुंड का जल कभी सूखता नहीं है कुंड में हमेशा जल भरा रहता है इसका जल आंखों में लगाने से नेत्र रोग से निजात मिलती है इस मंदिर में सुविधाओं के नाम पर सामुदायिक शौचालय ,वाटर कूलर का अभाव है इसके अलावा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की भी कमी है इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने आते हैं यहां रोजमर्रा की चीज मिट्टी का घड़ा लोहे के बर्तन लकड़ी के बर्तन मथानी दैनिक उपयोग सामग्री मिलती है कॉस्मेटिक खिलौना झूला की भी दुकान इस मेले में बड़ी संख्या में लगते हैं श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चों में में काफी उत्साह रहता है इस मेले में पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल अपने साथियों के साथ मेला देखने पहुंचे एवं मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मेले में किसी तरह की अनहोनी न हो इसलिए पुलिस प्रशासन कछौना थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा पूरी टीम के साथ मौजूद रहे इस मेले में प्रमुख रूप से समाजसेवी यशवंत सिंह प्रधान राम सहाय श्यामू सिंह प्रबंधक वसंत सिंह विजय पहलवान कौशल प्रताप सिंह अभिषेक सिंह संदीप सिंह प्रधान गाजू सुधीर कुमार चरण सिंह पुजारी प्रकाश दास सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User