जिला चिकित्सालय में तत्परता से बची 14 वर्षीय किशोरी की जान

Thursday, March 26, 2026 - 21:33
Updated: 4 months ago
0
जिला चिकित्सालय में तत्परता से बची 14 वर्षीय किशोरी की जान

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, गुना में चिकित्सकों की तत्परता एवं सूझबूझ से 14 वर्षीय किशोरी की जान बचाई गई।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालिका राधिका, पिता ब्रजेश प्रजापति, निवासी ग्राम मग्रोदा, तहसील बमोरी, जिला गुना को अचानक तेज पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत के साथ परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि बालिका के पेट में सिस्ट (गठन) बन गई है। निजी अस्पताल में उपचार का खर्च अधिक होने के कारण परिजनों द्वारा मरीज को जिला चिकित्सालय, गुना में भर्ती कराया गया।

रात्रि मे स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राजपूत द्वारा मरीज की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पेट के अंदर बनी सिस्ट फट चुकी है, जिससे अंदरूनी रक्तस्राव प्रारंभ हो गया था तथा मरीज का रक्तचाप लगातार गिर रहा था। स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण तत्काल शल्य चिकित्सा आवश्यक थी डॉ. सतीश राजपूत द्वारा सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। आपरेशन के दौरान काफी मात्रा में रक्तस्राव हुआ, किंतु चिकित्सकों की सूझबूझ से मरीज को सुरक्षित बचा लिया गया। मरीज को एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया। वर्तमान में मरीज की हालत खतरे से बाहर है।

आपरेशन टीम में डॉ. सतीश राजपूत, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. पूजा धाकड़, नर्सिंग स्टाफ अलका एवं विधि तथा वार्डबॉय सुरेखा एवं गिर्राज का सराहनीय योगदान रहा।

मरीज के परिजनों ने जिला चिकित्सालय की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User