नकलविहीन, निष्पक्ष व सुचितापूर्ण माहौल में सम्पन्न कराएं परीक्षा: डीएम

7 को जिले के 22 परीक्षा केंद्रो में होगी समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा, परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों का निरीक्षण करें सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट। 

Monday, July 21, 2025 - 20:48
Updated: 1 year ago
0
नकलविहीन, निष्पक्ष व सुचितापूर्ण माहौल में सम्पन्न कराएं परीक्षा: डीएम

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा-2023 को शुचिता एवं गुणवत्तापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 27 जुलाई को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2023 को नकलविहीन, निष्पक्ष, पारदर्शिता, गुणधर्मिता एवं सूचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों (केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि की ड्यूटी लगाई गई है। वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन आयोग के दिशा निर्देशानुसार करते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आयोग के दिशा निर्देशों को भलीभांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों को समझ लें ताकि परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि अपने-अपने केन्द्रों में मूलभूत व्यवस्थाओं साफ सफाई, विद्युत, फर्नीचर, पेय जल, शौचालय आदि को दुरुस्त रखं।े साथ ही सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता पहले से जांच कर लें और जिन कार्मिकों की अपने स्तर से ड्यूटी लगाई जानी है उनकी आईडी, परिचय पत्र की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दें। नामित कार्यदाई संस्था अपने सभी उपकरणों को समय से पूर्व जांच कर लें। साथ ही जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए उसकी सूची आईडी सहित उपलब्ध कराने निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र का रूट देख लें। साथ ही परीक्षा केन्द्रों में की गई तैयारियों का भी जायजा लें। परीक्षा के दिन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्धारित समय पर प्रश्न पत्रों का उठान व जमा भी कराएं। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि आयोग के दिशा निर्देशानुसार परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दें। साथ ही निगरानी बनाए रखे। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों से संबंधित दिशा निर्देशों का मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार भी कराए और सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। परीक्षा को सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार के शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में 27 जुलाई को पूर्वाह्न 09.30 बजे 12.30 बजे तक समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2023 होगी। अभ्यर्थियों की परीक्षा केन्द्र में रिपोर्टिंग समय प्रातः 08 बजे, गेट बन्द 08.45 पर होगा। परीक्षा 22 केन्द्रों में आयोजित होगी। जिसमें कुल 9216 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। साथ ही आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक व आयोग द्वारा तैनात समन्वयक पर्यवेक्षक ने आयोग के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, पीड़ी डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा सहित केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User