धीरेंद्र शास्त्री पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, कहा—कट्टरपंथी फौज बनाने की बात देश तोड़ने की साजिश
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली फौज तैयार करने की बात करते हैं। इससे देश का भला नहीं होगा। इससे टकराव बढ़ेगा। इस तरह का कोई काम करता है तो वह देश का तोड़ने की साजिश रच रहा है।
बरेली (आरएनआई) ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी फौज बनाने की बात करते हैं। इससे टकराव बढ़ेगा। हमारा देश कई कट्टरपंथी विचारधाराओं और आतंकवाद से जूझ रहा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का जोर है तो मणिपुर और असम में उग्रवादी उत्पात मचाते हैं। दूसरी तरफ कुछ मुस्लिम संगठन और चंद व्यक्ति भी कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाकर देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं।
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कट्टरपंथी विचारधारा वाली फौज तैयार करके देश में अफरातफरी का माहौल तैयार करना चाहते हैं। इससे देश का कोई भला होने वाला नहीं, बल्कि नुकसान ही होगा। इससे दूसरे कट्टरपंथी सोच के लोगों को हौसला मिलेगा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक व्यक्ति हैं। वह धर्म की बात करें। शिक्षा की बात करें। जो शिक्षित होगा वही तरक्की करेगा। उनको कट्टरपंथी फौज बनाने की जरूरत नहीं है। अगर इस तरह का कोई काम करता है तो वह देश का तोड़ने की साजिश रच रहा है।
मौलाना ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री लव जिहाद की बात करते हैं। जबकि लव जिहाद का मुसलमानों में कोई वजूद नहीं है। लव जिहाद मुसलमान नौजवानों के खिलाफ साजिश के तहत पेश किया गया। अब हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बेजोड़ शब्द है।
मौलाना ने कहा कि हर व्यक्ति को चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, अपने धर्म पर सख्ती के साथ कायम रहना चाहिए। कोई भी मजहब लोगों को आपस में लड़ना झगड़ना नहीं सिखाता है और न ही धर्म इस बात की शिक्षा देता है कि उसके अनुयायी जमीन पर फसाद फैलाएं। अच्छा इंसान वो है जो अपने धर्म के वसूलों पर अमल करे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



