दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Monday, October 9, 2023 - 18:39
Updated: 3 years ago
0
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

शाहजहांपुर/09.10.2023/आज विकास खंड तिलहर में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों का ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी जी ने उपस्थिति सभी को बताया कि ट्राई साइकिल घर के अंदर और बाहर दोनों उपयोग के लिए उचित है और आपके बच्चे को उनकी गतिशीलता के कौशल को विकसित करने में मदद करती है और उन्हें स्वतंत्र महसूस करने में और अपने कौशल पर आत्मविश्वास करने में भी मदद मिलती हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा जी द्वारा कई दिव्यांग को ट्राई साइकिल अपने कर कमलों द्वारा वितरित की गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती ज्ञान देवी (dhwo), संजय दीक्षित (एडीओ, सी), प्रभारी ए डी ओ, पंचायत, संतोष बाबू, ग्राम सचिव, अनिल वर्मा, ओमपाल गंगवार, सर्वेश सिंह यादव, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार, भारी संख्या में बी जे पी कार्यकर्त्ता, सम्मानित प्रधान गण, बीडीसी सदस्य तथा भारी संख्या में दिव्यांग जन उपस्थिति रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User